This blog is designed for study, in this case, I will make available useful exam materials by my hand notes and important datas.

Latest update

Friday, 25 August 2017

क्विज प्रश्नोतरी - वन्य जीव जंतु एवं अभ्यारण्य

1. हंस प्रजाति के पक्षियों में सबसे लाडला कहा जाने वाला पक्षी ग्रेलेण्ड गूज  किस अभ्यारण में पाया जाता है ?
1. ताल छप्पर √√
2. सीता माता
3. कुंभलगढ
4. केवलादेव

2. किस अभ्यारण को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने जून 2009 में इको सेंसिटिव जोन घोषित किया है ?
1. माउंटआबू √√
2. जयसमंद
3. सरिस्का
4. जवाहर सागर

3. नदीय टर्न नदियों में पाया जाने वाला स्तनपाई गांगेय सूस एवं चप्पल गंगाई डॉल्फिन किस अभ्यारण में मुख्य रुप से पाए जाते हैं ?
1. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य √√
2. माउंट आबू
3. दर्रा वन्य जीव अभ्यारण
4.  जवाहर सागर वन्य जीव अभ्यारण

4.  रेगिस्तान में वन्य प्रजातियों को एक ही स्थान पर रखने के लिए डेजर्ट जू  कहां बनाया जा रहा है ?
1.  बीछवाल बीकानेर√√
2.  नाहरगढ़ जयपुर
3.  डूंडलोद झुंझुनू
4.  पांचना करौली

5. राज्य का दूसरा सबसे छोटा अभ्यारण कौन सा है ?
1. सज्जनगढ़ √√
2.  सरिस्का अ
3. रामसागर
4. तालछापर

6. कौनसा अभ्यारण से मानसी वाकल और सोम नदियों का उदगम स्थल  है ?
1. फुलवारी की नाल√√
2.  सीता माता
3.  सज्जनगढ़
4. भैंसरोडगढ़

7. वन्यजीवों की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान  पर कौन सा राज्य है ?
1. राजस्थान
2. असम √√
3. मध्यप्रदेश
4. झारखंड

8. राजस्थान में प्रस्तावित राष्ट्रीय उद्यान है ?
अ. माउंट आबू
ब. सरिस्का
स. राष्ट्रीय मरू उद्यान जैसलमेर
1. केवल 2
2. 1, 2
3. 2, 3 √√
4.  1, 2, 3

9. राजस्थान में वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 कब से लागू किया गया?
1.  9 सितंबर 1972
2. 1. सितंबर 1973√√
3.  9 सितंबर 1973
4.  1 सितंबर 1972

Note- भारत मे 9 सितम्बर 1972 को

10. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी बाघ परियोजना है ?
1. रणथंबोर
2. सरिस्का
3. मुकुंदरा हिल्स
4. इनमें से कोई नहीं

11. कन्जर्वेशन रिजर्व एवं जिला में कौन सा युग्म सुमेलित नही है ?
1. रोटू - नागौर
2. गोगेलाव - नागौर
3. बीड़ - झुंझुनूं
4.इनमे से कोई नही √√

Note- सभी सही सुमेलित है

12. सवाई मानसिंह अभ्यारण किस जिले में है ?
1. भरतपुर
2. जयपुर
3. सवाई माधोपुर√√
4. अलवर

13. केवलादेव नेशनल पार्क भरतपुर को यूनेस्को द्वारा किस वर्ष में विश्व धरोहर की सूची  में शामिल किया गया ?
1. 1985√√
2. 1981
3. 1986
4. 1987

14. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान का आकर्षण का केंद्र गागरोनी तोता  इसको हीरामन तोता और हिंदूओं का आकाश लोचन  के नाम से जाना जाता है , का वैज्ञानिक नाम है ?
1. मधुका लोंगोफोलिया
2. डीडसोपायर्स मेलणोजीलन
3. ऑर्किड
4. एलेक्जेंड्रिया पेराकीट √√

15. कोनसा अभ्यारण तीन संभागों  में फैला हुआ है ?
1. कुंभलगढ़
2. राष्ट्रीय चम्बल  घड़ियाल
3. जवाहर सागर
4.  टॉडगढ़ रावली √√

16. कोनसा अभ्यारण तीन राज्यो  में फैला हुआ है ?
1. रणथम्बोर राष्ट्रीय उद्यान
2. राष्ट्रीय चम्बल  घड़ियाल √√
3. दर्रा अभ्यारण
4.  टॉडगढ़ रावली

17. महाराजा सवाई तेज सिंह  के शासनकाल में एक फॉरेस्ट सेटलमेंट रिपोर्ट तैयार करवाई गई जो 1947 में बनकर तैयार हुई जिस को किस नाम से जाना जाता है?
1. लाल किताब
2. पीली किताब√√
3. नीली किताब
4. सफेद किताब

18. सरिस्का अभ्यारण्य में कौन सा पक्षी बहुतायत में पाया जाता है?
1. मोर
2. हरे कबूतर
3. गोडावन
4. 1 व 2 √√

19. सबसे छोटा कंजर्वेशन रिजर्व कौन सा है?
1. रोटू नागौर √√
2. गुडा बिश्नोई
3. सुंधा माता
4. जोड़ बीड़

20. सबसे छोटा आखेट निषिद्ध क्षेत्र है ?
1. कनक सागर बूंदी√√ (1वर्ग किमी.)
2. सैंथल सागर दोसा
3. सांवतसर कोटसर चूरू
4. लोहावट जोधपुर

21. अशोक विहार व संजय उद्यान मृगवन राजस्थान के किस जिले में है ?
1. अजमेर
2. जयपुर √√
3. जोधपुर
4. कोटा

22. कोनसा जंतुआलय स्वतंत्रता के बाद 1954 में स्थापित हुआ ?
1.कोटा √√
2. बीकानेर -1924
3. उदयपुर - 1878
4. जयपुर - 1876

23.  किस जंतुआलय को अभी बंद किया जा रहा है ?
1. बीकानेर √√
2. कोटा
3. उदयपुर
4. जयपुर

24. राज्य में देश का पहला मोर अभ्यारण किस जिले में प्रस्तावित है?
1. झुंझुनू √√
2. नागौर
3. जयपुर
4. अलवर

25. जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध साबला जलाशय किस जिले में  है ?
1. उदयपुर
2.  डूंगरपुर √√
3. भरतपुर
4.  प्रतापगढ़

No comments: